फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने से रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का संकट

ठेका सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने से रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई का संकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून कोरोना कोरोना संकट शुरू होने ने के साथ ही रेलवे बोर्ड के आदेश पर स्टेशनों पर ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने से स्टेशनों पर साफ सफाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दून रेलवे स्टेशन पर जहां कोरोना संकट से पूर्व ठेके पर 41 कर्मचारियों द्वारा स्टेशन परिसर व कालोनियों की सफाई कराई जा रही थी, वहीं अब सिर्फ 14 सफाई कर्मचारियों की तैनाती होने से स्टेशन की सफाई में दिक्कते आ रही हैं। स्थिति यह है कि एक ही कर्मचारी को कई कई पालियों में ड्यूटी देनी पड़ रही है। दूसरी ओर स्वास्थ विभाग के अधिकारियों की ओर से मंडल मुख्यालय से सफाई कर्मचारियों की नए सिरे से तैनाती किए जाने का अनुरोध किया गया है।
बता दें कि कोरोना संकट शुरू होने के साथ ही 22 मार्च के बाद रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड की ओर से पूरे देश में ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। इतना ही नहीं रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे देश में स्टेशनों पर ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को भी हटाए जाने के आदेश जारी किए गए थे। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दून स्टेशन से भी 27 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया था। ऐसे में इतनी अधिक संख्या में सफाई कर्मचारियों के हटाए जाने से स्टेशन को साफ सुथरा बनाने में दिक्कत आ रही हैं। रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि फिलहाल पूरे रेलवे स्टेशन की सफाई के लिए 14 कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो पर्याप्त नहीं है। सफाई कर्मचारियों की कम संख्या के चलते स्टेशन पर के साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया और कालोनियों में सफाई कराना संभव नहीं है। ऐसे में नए सिरे से सफाई कर्मचारियों को रखे जाने को लेकर मंडल मुख्यालय के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed