{"_id":"5f8d89178ebc3e9b9f3722b7","slug":"dehradun1603111191","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर हजारों पेड़ों को काटने के विरोध में उतरी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
विकास के नाम पर हजारों पेड़ों को काटने के विरोध में उतरी आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून
जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हजारों पेड़ों के काटे जाने का आम आदमी पार्टी ने विरोध कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता नवीन पिर्शाली का कहना है कि राज्य सरकार देहरादून एयरपोर्ट को हाईटेक बनाने के नाम पर एयरपोर्ट के आसपास के थानों के जंगलों में हजारों पेड़ों का कटान कराना चाहती है। जिसका पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इतना ही नहीं इतनी अधिक संख्या में पेड़ों के काटे जाने की वजह से जंगली जानवरों के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो जाएगा ।
पार्टी प्रवक्ता पिर्शाली का कहना है कि इन जंगलों में हाथी, गुलदार, चीतल ,सांभर जैसे तमाम प्रजातियों के वन्यजीव रहते हैं ऐसे में बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान किया जाता है तो इन वन्यजीवों के प्राकृतिक पर्यावास पर भी इसका जबरदस्त प्रभाव दिखाई देगा। इतनी अधिक संख्या में पेड़ों को काटे जाने का आम आदमी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता विरोध करेंगे।
विज्ञापन