फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवा कांग्रेस ने किया यूपीसीएल के ईई का घेराव

युवा कांग्रेस ने किया यूपीसीएल के ईई का घेराव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
देहरादून। युवा कांग्रेस ने बिजली के खंभों की स्थिति को लेकर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल ) के केंद्रीय अधिशासी अभियंता ( ईई) का घेराव किया। बाद में उन्होंने इस संबंध में ईई को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस नेताओं ने ईई को बताया गया कि जिले में रोड चौड़ीकरण के कारण कुछ खंभे सड़क के बीच में आ गए हैं। कई खंभे सड़ गए हैं। उन खंभों से दुर्घटना होने का खतरा है। सड़क के बीच में आए उन खंभों से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप चमोली ने मांग की कि एक हफ्ते के भीतर सारी व्यवस्थाएं सुचारू करें। अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, संदीप नेगी, नवनीत कुकरेती, जितेंद्र नेगी, कमल कांत, विजय रतूड़ी, राहुल प्रताप सिंह, अभय कत्युरा, हरेन्दर बेदी, रोहित कर्णवाल, आशीष सक्सेना, मोहम्मद अकरम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed