{"_id":"5f8d7d998ebc3e74f62252b9","slug":"dehradun1603108249","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी एक्सप्रेस का संचालन आज से, रेलवे की ओर से तैयारियां की गई पूरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मसूरी एक्सप्रेस का संचालन आज से, रेलवे की ओर से तैयारियां की गई पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून
देहरादून से पुरानी दिल्ली के बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के संचालन को अनुमति दिए जाने के बाद सात माह बाद फिर नए सिरे से मसूरी स्पेस का संचालन किया जा रहा है। मसूरी एक्सप्रेस के दोबारा संचालित किए जाने के बाद देहरादून से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, बिजनौर, गजरौला, हापुड़ होते हुए पुरानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक ( परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि ट्रेन के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि मसूरी एक्सप्रेस मंगलवार को पुरानी दिल्ली से देहरादून को रवाना होगी जो बुधवार को सुबह आठ बजकर25 मिनट देहरादून पहुंचेंगी।
बता दें कि फिलहाल कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून - नई दिल्ली, देहरादून- काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेनों के अलावा देहरादून - नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन की अनुमति गई है. जबकि देहरादून से विभिन्न राज्यों को संचालित होने वाली दर्जनभर से अधिक ट्रेनों के संचालन का इंतजार है.। हालांकि मंडल मुख्यालय की ओर से देहरादून - हावड़ा, देहरादून - वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून- उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून - इंदौर एक्सप्रेस और देहरादून -प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों के संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद ही इन ट्रेनों को नए सिरे से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन