फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निगम के घपलों की निष्पक्ष जांच की मांग

निगम के घपलों की निष्पक्ष जांच की मांग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
देहरादून। कांग्रेस ने विद्युत समस्या दूर करने और सफाई, छिड़काव में हो रहे घपले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कोरोना काल की इस समस्या की घड़ी में नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों में सफाई, सैनिटाइजिंग, फाॅगिंग व विद्युत की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।जिन वार्डों में कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें कोरोना व डेंगू की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हटाया जाए। बरसात के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत पोल गिर चुके हैं, तारें निकली हैं। जनता इस कारण परेशानी में है। जल्द विद्युत से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जाए। आए दिन सफाई व छिड़काव के नाम पर घपले किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते जब सारी जनता परेशानियों का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर सफाई व छिड़काव के नाम पर घपले हो रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि इन समस्याओं पर जनहित में गम्भीरता से जांच की जाए। वरना कांग्रेस के सभी पदाधिकारी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपाने वालों मे महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ. बिजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, देविका रानी, निखिल कुमार, कोमल बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed