फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dehradun : CRPF sub-inspector arrested, accused of exploiting young woman by pretending to marry

देहरादून में तैनात रहा सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप

Sun, 02 Feb 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Feb 2020 04:00 AM IST
सार

  • उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस ने रायपुर क्षेत्र से दबोचा, ट्रांजिड रिमांड पर लेकर हुई रवाना
  • चमोली की पीड़ित युवती ने कार्रवाई को लेकर कई दिन दिया था धरना

विज्ञापन
dehradun :  CRPF sub-inspector arrested, accused of exploiting young woman by pretending to marry
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर को देहरादून के रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भुवनेश्वर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई।  उत्तराखंड के चमोली जिले की पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन तक धरना दिया था। पीड़ित ने दून में डीआईजी से मिलकर भी मदद की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) में तैनात सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। देहरादून में तैनाती के समय भूपेन्द्र के चमोली की एक युवती से प्रेम-संबंध हो गए थे। सब इंस्पेक्टर ने युवती को शादी का झांसा दिया था। उसने काफी समय युवती को अपने साथ दून में रखा था।

विज्ञापन

युवती ने दरोगा के घर पहुंचकर काफी हंगामा किया

करीब एक साल पहले भूपेन्द्र का तबादला उड़ीसा के भुवनेश्वर में हो गया था। युवती भी उसके पीछे भुवनेश्वर पहुंच गई थी। आरोप है कि दरोगा ने युवती को आर्मी कैंप के बाहर कमरा लेकर रखा। कुछ दिन पहले दरोगा ने यूपी में अपने घर जाकर दूसरी युवती से शादी का प्रयास किया। इस बात की भनक लगने पर युवती ने दरोगा के घर पहुंचकर काफी हंगामा किया था। 

उस समय आरोपी ने पीड़ित युवती को शादी करने का आश्वासन दिया था। भुवनेश्वर में तैनाती पर लौटने के बाद दरोगा वादे से मुकर गया था। पीड़ित ने पिछले साल 25 दिसंबर को आरोपी दरोगा भूपेन्द्र कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में भुवेनश्वर के नयापाली थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। तब से ही आरोपी भूमिगत था। 

पीड़िता ने भुवनेश्वर में धरना भी दिया

इसी बीच पीड़ित युवती ने दून में डीआईजी अरुण मोहन जोशी के ऑफिस पहुंचकर पीड़ा बताई थी। उन्होंने पीड़िता को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भुवनेश्वर में धरना भी दिया था। 


उड़ीसा की भुवनेश्वर पुलिस जानकारी के आधार पर तीन दिन पहले दून पहुंच गई थी। भुवनेश्वर पुलिस ने रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार को शुक्रवार रात पकड़ लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ट्रांजिड रिमांड पर उसे भुवनेश्वर लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed