फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Defense Minister Rajnath Singh in Joshimath Dhaka today Inauguration of 35 projects read All Update in hindi

Uttarakhand: राजनाथ सिंह ने किया देश की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण, सात राज्यों को मिलीं छह सड़कें व 29 पुल

Fri, 19 Jan 2024 04:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:04 PM IST
सार

रक्षा मंत्री ने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं। 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh in Joshimath Dhaka today Inauguration of 35 projects read All Update in hindi
राजनाथ सिंह ने किया योजनाओं का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जोशीमठ के ढाक से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बनी 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण से सीमांत क्षेत्रों में आवाजाही सुगम होगी।

विज्ञापन


रक्षामंत्री शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से जोशीमठ स्थित सेना के हेलीपैड पहुंचे। जहां से सड़क मार्ग से मलारी हाईवे पर ढाक में मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रक्षामंत्री के साथ ढाक पहुंचे। यहां रक्षामंत्री ने बीआरओ द्वारा देश में 669.69 करोड़ की लागत से तैयार 35 इंफ्रस्ट्रक्चर परियोजनाओं को देश को समर्पित किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- मुख्यधारा का हिस्सा हैं सीमावर्ती क्षेत्र, सोच बदली तो हुआ विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

सात राज्यों को मिलीं छह सड़कें व 29 पुल
रक्षामंत्री ने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया उनमें सात राज्यों की छह सड़कें व 29 पुल शामिल हैं। इनमें उत्तराखंड में तीन पुल, जम्मू-कश्मीर में एक सड़क व 10 पुल, लद्दाख में तीन सड़कें व छह पुल, हिमाचल प्रदेश में एक पुल, उत्तराखंड में तीन पुल, सिक्किम में दो सड़कें, अरुणाचल प्रदेश में आठ पुल और मिजोरम में एक पुल शामिल है।

उत्तराखंड के इन पुलाें का किया लोकार्पण
जोशीमठ-मलारी हाईवे पर ढाक में बना पुल, भापकुंड पुल, सुमना-रिमखिम सड़क पर सिमखिम गाड पुल शामिल हैं। इनकी लागत 33.24 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed