फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dddddddff

ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी नहीं मिल पा रही लोंगों को गैस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
Dddddddff
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। लॉक डाउन के दौरान उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की होम डिलीवरी के दावे हवाई साबित हो रहे है। दो हफ्ते से ज्यादा समय पहले ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी लोगों को गैस नही मिल पा रही है। जिससे उपभोगताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज उपभोक्ताओं ने आज चुग गैस एजेंसी के साथ ही अन्य गैस एजेंसियों में जमकर हंगामा किया। लॉक डाउन के चौथे दिन ही जिला प्रशासन के सभी दावे फेल नजर आ रहे है। प्रशासन ने गैस को आवश्यक सेवाओं में रखते हुए दावा किया है कि लोगों को गैस की किल्लत नहीं हो ने दी जाएगी । साथ ही अपील की है कि लोग गोदामों में भीड़ न जुटाए। उन्हें गैस की होम डिलिबरी की जाएगी। लेकिन प्रशासन के यह दावे खोखले साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि लोंगों ने दो-दो हफ्ते पहले ऑनलाइन बुकिंग कर रखी है, लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता गैस एजेंसियों को फोन कर रहे लेकिन कोई फोन रिसीव नही के रहा। मजबूरन उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेकर गोदाम पहुँचना पड रहा है। लेकिन होम डिलीवरी के नाम पर उन्हें वहां भी गैस नही दी जा रही। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अभी तीन दिन ही हुए है। आगे जाकर तो उन्हें भूखा ही सोना पड़ेगा। कई दिनों के बुकिंग के बाद भी जब लोगों को गैस उपलब्ध नही हुई तो लोंगों ने आज चुग गैस एजेंसी हिमानी गैस एजेंसी के साथ ही अन्य जगहों पर हंगामा किया। बाद में कर्मचारियों की ओर से उन्हें गैस उपलब्ध कराने का अस्वासन दिया । जिसके बाद लोग शांत हुए। ----–---- बस्तियों के लोग परेशान गैस के लिए बस्तियों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बस्तियों में अधिकतर लोग पढ़े लिखे नहीं है। इसलिए वह ऑनलाइन बुकिंग भी नही कर पाते। बिना बुकिंग ओर गोदाम से एजेंसी गैस दे नही रही। ऐसे में उनके आगे संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में पूर्व विधायक राजकुर ने भी हिमानी गैस एजेंसी पहुँचकर बस्तीयों में हफ्तेभर के अंदर गैस के वाहन पहुचाने की मांग की है। –-----–----- पर्याप्त हो रही आपूर्ति तो कहाँ जा रही गैस जिला प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई कमी नही है। लेकिन लोंगों को गैस नहीं मिल रही है। ऐंसे में गैस कहाँ जा रही, इस पर सवाल उठ रहे है। ----------- गैस किल्लत की लगातार शिकायत मिल रही है। इसको दिखाया जा रहा है,कि कहां दिक्कत हो रही है। जल्द ही सबकुछ ठीक कर लिया जाएगा। जसवंत सिंह कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी हरीश कंडारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed