{"_id":"5760fae14f1c1b4a2511bf71","slug":"rape-with-mba-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः शादी का झांसा देकर MBA की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वारः शादी का झांसा देकर MBA की छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली ज्वालापुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को अपनी मां एवं भाई के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन
ऑटो चालक की पुत्री ने बताया कि किराए पर रहते वक्त मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। वह देहरादून के शिक्षण संस्थान से एमबीए कर रही है और पीजी में रहती है। आरोप है कि 16 जनवरी को मकान मालिक का बेटा देहरादून से उसे लेकर यहां सुभाषनगर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
फिर उसका गर्भपात भी कराया गया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी की बात पर टालमटोल करता रहा। आरोप है कि एक बार फिर से गर्भवती होने पर उस पर गर्भपात का दबाव बनाया गया, लेकिन शादी के लिए जोर देने पर गाली गलौच कर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रशांत पुत्र अरुण गर्ग निवासी मोहल्ला कोटरावान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।