फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fraud with army man wife in the name of hidden treasure.

तांत्रिक के जाल में फंसी फौजी की पत्नी, गंवाए 29 लाख

Sat, 11 Jun 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jun 2016 11:32 AM IST
सार

  • मकान में सोना गड़ा होने का दिया था झांसा
  • घर में एक साल तक चला तंत्र-मंत्र और खुदाई का प्रपंच
  • आर्थिक संकट गहराने पर परिवार को बेचना पड़ मकान
  • एसएसपी ने दिए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश 

विज्ञापन
fraud with army man wife in the name of hidden treasure.
घर में खजाना होने की बात बता ठगता रहा तांत्रिक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

फौजी की पत्नी को घर में सोने से भरे घड़े होने का झांसा देकर तांत्रिक ने 29 लाख रुपये ठग लिए। तांत्रिक एक साल तंत्रमंत्र के अलावा खुदाई का प्रपंच करता रहा। खुदाई के दौरान महिला को दो घड़े भी दिखाए गए, जिन पर नाग लिपटे हुए थे। सब कुछ लुटने के बाद आंख खुली तो परिवार को इज्जत बचाने के लिए मकान को बेचना पड़ा। शुक्रवार को मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने एसओजी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


डोईवाला क्षेत्र निवासी फौजी की पत्नी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. सदानंद दाते से मिलकर ठगी की पूरा दास्तां सुनाई। पुलिस की मानें तो करीब एक साल पहले एक तांत्रिक ने महिला को झांसा दिया कि उनके घर में खजाना दबा है। यदि वह बलि या धन खर्च करे तो सोने से भरा घड़ों का यह खजाना उसे मिल सकता है।
विज्ञापन


फौजी की पत्नी लालच में आ गई। बेटियों और बेटे को विश्वास में लेकर घर पर तंत्र-मंत्र शुरू करा दिया। रातों-रात घर में खुदाई चलती रही। विश्वास जमाने के बाद तांत्रिक ने साथियों की मदद से महिला से धन ऐंठना शुरू कर दिया। फौजी की पत्नी लालच में उन पर रकम लुटाती चली गई। एक दिन खुदाई के दौरान दो घडे़ भी दिखा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घड़ों पर दो नाग भी बैठे नजर आए। बाद में तांत्रिक उन दोनों सांपों को पकड़कर ले गए। परिवार से कहा गया कि पूरी प्रक्रिया होने तक यह खजाना नहीं मिल सकता। इसलिए घड़ों में क्या है, उन्हें पता नहीं चल सका।

जब 29 लाख ठगाने के बाद हुआ अहसास

fraud with army man wife in the name of hidden treasure.
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

फौजी परिवार को जब तक ठगी का अहसास हुआ, तब तक करीब 29 लाख रुपये की चपत लग चुकी थी। अपनी जमा पूंजी के अलावा तांत्रिक को देने के लिए महिला ने ब्याज पर रकम जुटाई थी। आर्थिक संकट गहराया तो परिवार को औने-पौने दाम में मकान बेचना पड़ा। इज्जत बचाने के लिए परिवार काफी दिन तक चुप्पी साधे रहा।

एसएसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और पीआरओ की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि तांत्रिक और उनके साथियों के नाम मिल गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

फौजी को नहीं लगने दी भनक
बाहर ड्यूटी पर तैनात फौजी को इस खेल की भनक तक नहीं लगने दी गई। जब कभी फौजी छुट्टी पर आया तो तांत्रिकों को नहीं बुलाया गया। महिला ने एसएसपी को बताया कि 29 लाख रुपये गंवाने के बाद पति को इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed