फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   ex minister's son beaten up to officers daughter.

पूर्व दर्जाधारी के बेटे ने अफसर की बेटी से मारपीट, फाड़े कपड़े

Sun, 10 Apr 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 10 Apr 2016 03:45 AM IST
सार

  • पीड़ित युवती ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा।
  • दोनों में लंबे समय से है दोस्ती।

विज्ञापन
ex minister's son beaten up to officers daughter.
मारपीट

विस्तार

दून के रेसकोर्स रोड पर पूर्व दर्जाधारी के बेटे ने जिले के एक अधिकारी की बेटी से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित युवती ने कैंट और नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचकर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व दर्जाधारी गोदावरी थापली के बेटे विक्रांत थापली की जिले के एक अधिकारी की बेटी से काफी समय से दोस्ती थी। बताया जाता है कि दोनों में काफी नजदीकी संबंध थे।
विज्ञापन


शनिवार को विक्रांत किशननगर चौक से उसे कार में अपने दोस्त के यहां रेसकोर्स रोड ले गया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई शुरू हो गई। युवती का आरोप है कि विक्रांत ने अपने एक साथी की मदद से उसे पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार बात करने के बहाने युवती को बुलाया

ex minister's son beaten up to officers daughter.
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

पीड़िता सीधे कैंट कोतवाली पहुंची और विक्रांत के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस के घटनास्थल पूछने के बाद उन्हें नेहरू कॉलोनी थाने भेज दिया। पीड़ित युवती ने यहां कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। 

कई साल से हैं रिश्ते
पुलिस के मुताबिक आरोपी विक्रांत थापली और अधिकारी की बेटी के बीच करीब दो साल से दोस्ती थी। पर पिछले कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी। शनिवार को आखिरी बार बात करने के बहाने से विक्रांत ने युवती को बुलाया था। युवती का आरोप है कि वो पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। 

मंत्री का है कहना
दोनों आपस में दोस्त थे। अक्सर उनमें मन मुटाव होता रहता था। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ, हाथापाई के दौरान युवती के कपड़े फट गए। जवाब में युवती ने विक्रांत के मुंह और हाथ पर नाखून मार दिया। फोन पर उन्होंने युवती को समझा दिया था, क्योंकि मामला पारिवारिक था। राजनीति के तहत कुछ लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं।
-गोदावरी थापली, पूर्व दर्जाधारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed