फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath singh rawat visit in gopeshwar rudraprayag koteshwar today

उत्तराखंड के गांवों में कोरोनाः कोविड केयर अस्पतालों में इलाज का सच जानने के लिए आज दौरे पर मुख्यमंत्री तीरथ

Sat, 15 May 2021 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 May 2021 02:22 PM IST
सार

पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने से वहां के कोविड केयर सेंटर्स पर दबाव बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि व मरीजों के परिजन शिकायतें कर रहे हैं कि अस्पतालों में उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : cm tirath singh rawat visit in gopeshwar rudraprayag koteshwar today
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को गढ़वाल के दौरे पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड केयर अस्पतालों में इलाज की सुविधा का सच जानने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को गढ़वाल के दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: हरिद्वार के निजी अस्पताल ने छिपाई जानकारी, 19 दिन बाद हुआ 65 मरीजों की मौत का खुलासा
विज्ञापन


इस क्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल और पीजी कालेज में कोरोना टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे गोपेश्वर पहुंचे और सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां स्थापित हो रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से जिले में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: देहरादून में चार मरीज आए सामने, सरकार ने रोकथाम के लिए मांगे सुझाव

इसके बाद मुख्यमंत्री टीकाकरण केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही पुलिस ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की सराहना की। मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आधा घंटाक गोपेश्वर में रहने के बाद रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री श्रीनगर भी पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन सेंटर में सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके बाद वह कोविड चिकित्सालय कोटेश्वर जाएंगे। कोटेश्वर अस्पताल में बदइंतजामी की केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। भाजपा नेता व दर्जाधारी अजेंद्र अजय ने भी मुख्यमंत्री से मामला उठाया था। 

पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने से वहां के कोविड केयर सेंटर्स पर दबाव बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि व मरीजों के परिजन शिकायतें कर रहे हैं कि अस्पतालों में उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तक भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हकीकत का पता लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान कुछ निर्णय व घोषणाएं भी कर सकते हैं।

पहाड़ के गांवों में लोग जुकाम बुखार से पीड़ित, संक्रमण का खतरा

पूर्व दायित्वधारी व भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने पहाड़ के गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा जताया है। उन्होंने कहा कि मौसम में आ रहे बदलाव और शादियों में शामिल होने के बाद लोग बुखार व जुकाम से पीड़ित हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के भय से जांच कराने नहीं जा रहे हैं। इससे गांवों में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। उन्होंने सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने मांग की कि ग्राम प्रधानों आदि के माध्यम से गांवों में बुखार आदि से पीड़ित लोगों की जानकारी जुटा कर टेस्ट अथवा उपचार की प्रक्रिया शुरू करवाई जानी चाहिए। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में कम से कम दो-तीन ऑक्सीमीटर और दो-तीन थर्मामीटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

उन्होंने कई निजी एम्बुलेंस मालिकों द्वारा मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख कर लोगों से मनमाने रूपये वसूले जाने की शिकायत की। उन्होंने एंबुलेंस किराया निश्चित करने और उल्लंघन करने की दशा में कठोर कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग भी उठाई।

भाजपा नेता ने जिला रुद्रप्रयाग में कोविड रोगियों के लिए कोटेश्वर में स्थापित किए गए हेल्थ केयर सेंटर में रोगियों के लिए भोजन, पानी आदि की समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने की शिकायत भी की। उन्होंने कोविड रोगियों को समय पर समुचित पौष्टिक भोजन इत्यादि की तत्काल स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरुरत पर जोर दिया। स्वास्थ्य सचिव नेगी ने सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed