फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : after corona patents send from nepal info border on high alert

Coronavirus Uttarakhand: नेपाल के रास्ते संक्रमितों को भेजने की साजिश की सूचना के बाद सीमा पर हाई अलर्ट

Sun, 12 Apr 2020 04:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विनोद काला, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Apr 2020 04:36 AM IST
सार

  • राफ्ट पर सवार होकर जल पुलिस रख रही सीमा पर नजर

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : after corona patents send from nepal info border on high alert
एसएसबी - फोटो : File Photo

विस्तार

नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों को भेजने की साजिश की गोपनीय सूचना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। एसएसबी और पुलिस पहले से सतर्क हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि इन दिनों भारत-नेपाल सीमा दोनों ही देशों ने सील की हुई है, लेकिन खुली सीमा के जरिए लोगों का आवागमन न हो इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी की खुफिया विंग को नेपाल के रास्ते भारत में कोरोना संक्रमितों को भेजने की सूचना मिली थी। इस पर एसएसबी समेत पुलिस महकमे को खास चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

सीमा पर सघन पेट्रोलिंग

एसएसबी 57वीं वाहिनी के ई कंपनी के कमांडर राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि एसएसबी पहले से सीमा पर सतर्क है। वाहिनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी के निर्देश पर वाहिनी की ई और ए कंपनी टनकपुर एवं नेपाल के जिमुवा से लगी सीमा से खटीमा तक की सीमा पर सघन पेट्रोलिंग कर पैनी नजर रख रही है।

सीओ बीसी पंत ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस भी सतर्क है। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस को गश्त बढ़ाकर चौकसी रखने के निर्देश दिए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर शारदा नदी में जल पुलिस को भी राफ्टिंग के जरिये सीमा पर नजर रखने को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed