फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress counter-attack on appointing district presidents as administrators Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: जिपं अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त करने पर कांग्रेस का पलटवार, पढ़िए क्या बोले हरीश रावत

Tue, 03 Dec 2024 11:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Dec 2024 11:24 AM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया तो पंचायत प्रधान व ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दो। भाजपा ने घर-घर मोदी अभियान में ग्राम प्रधानों को जुटाया था। भले ही पंचायत प्रतिनिधियों को डरा धमका के जुटाया हो।

विज्ञापन
Congress counter-attack on appointing district presidents as administrators Uttarakhand News in hindi
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त करने के फैसले पर पलटवार किया। कहा, भाजपा सरकार जब पंचायतीराज व्यवस्था को चौपट ही कर रही है तो ग्राम प्रधानों व ब्लाक प्रमुखों ने क्या बिगाड़ा है।

विज्ञापन

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, जब भाजपा सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया तो पंचायत प्रधान व ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दो। भाजपा ने घर-घर मोदी अभियान में ग्राम प्रधानों को जुटाया था। भले ही पंचायत प्रतिनिधियों को डरा धमका के जुटाया हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली उपभोक्ताओं के लिए सुविधा...UPCL के टोल फ्री नंबर पर भी स्मार्ट मीटर की ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत व ब्लाक में सरकारी अधिकारियों को प्रशासक बनाया गया, लेकिन जिला पंचायतों में अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया। भाजपा का मकसद तो महात्मा गांधी व राजीव गांधी, दोनों की पंचायती राज व्यवस्था को चौपट करना है। जब इस व्यवस्था को चौपट ही कर रहे हैं, तो फिर प्रधान व ब्लाक प्रमुखों को भी प्रशासक बना देते, जो कई दिनों से संघर्षरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed