{"_id":"6a7edcf2788a3cb19701ca0e","slug":"cm-dhami-spoke-to-the-chief-ministers-of-jharkhand-and-chhattisgarh-over-the-phone-chamoli-tunnel-landslide-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली टनल हादसा: सीएम धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों की स्थिति बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली टनल हादसा: सीएम धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की फोन पर बात, श्रमिकों की स्थिति बताई
Fri, 14 Aug 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:53 PM IST
सार
चमोली टनल हादसे को लेकर सीएम धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की। उन्होंने श्रमिकों की स्थिति के बारे में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी टनल हादसे को लेकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है। उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आवश्यकता के अनुरूप विशेषज्ञ उपचार, दवाइयों, आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...चमोली टनल हादसा: दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा, दहला देने वाला था मंजर, तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों को भरोसा दिया कि उनके राज्य के प्रत्येक प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
