फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chief Electoral Officer ordered investigation against Bageshwar DM Left organizations had complained

Uttarakhand: बागेश्वर डीएम के खिलाफ होगी जांच, वामपंथी संगठनों की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए आदेश

Wed, 06 Sep 2023 02:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी बागेश्वर को वामपंथी पार्टियों को नियमानुसार प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने को कहा गया, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने में आनाकानी की गई।

विज्ञापन
Chief Electoral Officer ordered investigation against Bageshwar DM Left organizations had complained
जांच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वामपंथी संगठनों की शिकायत पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त से जांच कर रिपोर्ट मांगी। वामपंथी नेताओं की शिकायत पर बागेश्वर की  जिलाधिकारी अनुराधा पाल के खिलाफ जांच के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊँ कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


वामपंथी पार्टियों का प्रतिनिधिमंडल 01 सितंबर 2023 को बागेश्वर गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जिलाधिकारी, बागेश्वर को वामपंथी पार्टियों को नियमानुसार प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने को कहा गया, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने में आनाकानी की गई। जिलाधिकारी ने तो उल्टा प्रश्न कर डाला कि अनुमति क्यों देनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रेस कांफ्रेंस की अनुमति देने के लिए यह भी लिखित में मांगा गया कि प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोलेंगे। इसके खिलाफ माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी और भाकपा(माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त और उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेज कर बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हिमालय दिवस की 14वीं वर्षगांठ: टूट रहा पहाड़ का सब्र, चुनौतियां बरकरार, सामूहिक सहभागिता की है दरकार

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अब  कुमाऊं कमिश्नर को इस प्रकरण में जांच कर आख्या देने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed