फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra started getting affected due to tension between India and Pakistan India-Pakistan War

India Pakistan Tension: तनाव से चारधाम यात्रा होने लगी प्रभावित, उड़ानें रद्द...कारोबारियों को सताने लगी चिंता

Sat, 10 May 2025 11:58 AM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 May 2025 11:58 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते कई एयरपोर्ट बंद होनेे से कई उड़ानें रद्द हुई हैं। इससे चारधाम यात्रा भी प्रभावित होने लगी है। वहीं कारोबारियों को चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra started getting affected due to tension between India and Pakistan India-Pakistan War
चारधाम यात्रा 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर चारधाम यात्रा पर भी दिखने लगा है। यात्रा पड़ावों से लेकर धामों में तीर्थयात्रियाें की ओर से होटलों को मिली एडवांस बुकिंग रद्द होने लगी हैं। बदरीनाथ यात्रा पड़ावों में कई होटलों में जून माह तक की बुकिंग रद्द हो गई हैं। जिससे होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


कई लोगों ने लाखों रुपये में एक साल के लिए लीज पर होटल लिए थे। उन्हें अब कारोेबार की चिंता सताने लगी है। चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते कई एयरपोर्ट बंद होनेे से कई उड़ानें रद्द हुई हैं। दक्षिण भारत से चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालु हवाई यात्रा कर दिल्ली व देहरादून पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...India-Pakistan War: सरहद पर हालात तनावपूर्ण; केदारनाथ हेली सेवा पर अग्रिम आदेश तक रोक, होटल की कई बुकिंग रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाजाही की परेशानी को देखते हुए श्रद्धालु होटलों की बुकिंग रद्द कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम में कई होटलों की जून माह तक की एडवांस बुकिंग थी। पीपलकोटी के होटल व्यवसायी अतुल शाह का कहना है कि श्रद्धालुओं की ओर से होटलों में एडवांस बुकिंग के लिए धनराशि भी दी गई थी, लेकिन तनाव के चलते होटल में 14, 15, 26, 27 मई व 7 और 8 जून की बुकिंग रद्द हो गई हैं।


तीर्थयात्रियों के पैसे वापस भेजे जा रहे हैं। बिरही के होटल व्यवसायी तारेंद्र प्रसाद थपलियाल का कहना है कि तीर्थयात्रा प्रभावित हो गई है। दो दिन से होटलों के एक व दो कमरे ही लग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed