फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2025 BKTC will improve the arrangements of rest houses before Chardham Yatra

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले विश्राग गृहों की व्यवस्था सुधारेगा बीकेटीसी, प्रबंधकों को दिए निर्देश

Thu, 03 Apr 2025 08:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Apr 2025 08:57 AM IST
सार

चारधाम यात्रा से पहले मंदिर समिति के विश्राम गृहों में सौंदर्यीकरण, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने का काम किया जा रहा है। जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 BKTC will improve the arrangements of rest houses before Chardham Yatra
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा, चारधाम यात्रा से पहले सभी विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने विश्राम गृह के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बुधवार को वर्चुअल बैठक में सीईओ ने कहा, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुल रहे हैं। यात्रा से पहले मंदिर समिति के विश्राम गृहों में सौंदर्यीकरण, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने का काम किया जा रहा है। जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

विज्ञापन

उन्होंने विश्राम गृह प्रबंधकों से भी अलग-अलग बातचीत की तथा प्रबंधकों की समस्याओं को सुना। बैठक में अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने कहा, यात्रा से पहले सभी विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अभिभावकों को राहत...शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों की शिकायत के लिए जारी किया ये टोल फ्री नंबर

देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, देवप्रयाग श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, जोशीमठ, बदरीनाथ धाम स्थित विश्राम गृहों के व्यवस्थापकों ने समस्याओं को सीईओ के समक्ष रखा। इस मौके पर सहायक अभियंता गिरीश देवली, विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेंद्र रावत, कुलदीप नेगी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed