{"_id":"66275053d873fc900f0a6763","slug":"chardham-yatra-2024-vaan-latu-devta-temple-doors-of-open-today-uttarakhand-news-in-hindi-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: वाण लाटू देवता मंदिर के कपाट खुले, पुजारी भी आंख पर पट्टी बांधकर करते हैं यहां प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: वाण लाटू देवता मंदिर के कपाट खुले, पुजारी भी आंख पर पट्टी बांधकर करते हैं यहां प्रवेश
Tue, 23 Apr 2024 06:16 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:16 PM IST
सार
मां नंदा के भाई माने जाने वाले लाटू देवता के धाम वाण मंदिर में कोई प्रवेश नहीं करता है। पुजारी भी आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
वाण लाटू देवता मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाटूधाम वाण मंदिर के कपाट आज 23 अप्रैल को विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खाेल दिए गए। लाटू मंदिर के पुजारी खीम सिंह व मंदिर समिति के संयोजक कृष्णा बिष्ट ने बताया कि 23 अप्रैल को मंदिर में होम यज्ञ व पूजा अर्चना के बाद दोपहर एक बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Nainital: जंगल में सड़ा-गला शव मिला...20 दिन पुराना, इलाके में फैली सनसनी; मृतक की नहीं हो पाई पहचान
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मौके पर यहां पर पारंपरिक झोड़ा, झूमेला व भंडारे का आयोजन किया गया। कपाटोद्घाटन के लिए सुबह से मंदिर में श्रद्धांलुओं की भीड़ जुटी रही। यहां मंदिर में कोई प्रवेश नहीं करता है। पुजारी भी आंख पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं। इस मंदिर की ये ख़ास परंपरा है। लाटू को मां नंदा का भाई माना जाता है।
विज्ञापन