फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham yatra 2024 devotees Will Get Token for darshan in Badrinath Dham Now

Chardham yatra 2024: बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को लाइन में लगने की टेंशन खत्म, दर्शन के लिए मिलेगा टोकन

Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
सार

Chardham yatra 2024: बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है जिसे देखते हुए प्रशासन ने धाम में टोकन व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2024 devotees Will Get Token for darshan in Badrinath Dham Now
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रियों को दर्शन के लिए टोकन जारी किया जाएगा। टोकन में अंकित समय पर ही वह मंदिर में जाकर दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बैठक ली और टोकन के लिए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग जाती है जिसे देखते हुए प्रशासन ने धाम में टोकन व्यवस्था लागू की है। क्यू मैनेजमेंट सिस्टम के तहत धाम में आने वाले तीर्थयात्री पर्यटन विभाग की ओर से धाम में स्थापित किए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाएंगे। वहां उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाना होगा।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों में उत्साह, बदरीनाथ यात्रा रूट के अधिकांश होटलों में जून तक की बुकिंग फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन नंबर को क्यू आर कोड से स्कैन करने पर यात्रियों को एक टोकन दिया जाएगा जिसमें दर्शन का समय अंकित होगा। इससे यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और वह आसानी से बदरीविशाल के दर्शन कर सकेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडेय व मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

पिछले साल फ्लॉप रही थी टोकन व्यवस्था
प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम में पिछले साल भी टोकन व्यवस्था लागू की गई थी लेकिन भीड़ बढ़ने पर सभी को टोकन नहीं मिल पाया और यह व्यवस्था फ्लॉप साबित रही। कई यात्रियों को टोकन की जानकारी भी नहीं थी। हालांकि प्रशासन का दावा है कि इस बार व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed