फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2022, Advance booking full for Kedarnath heli service

केदारनाथ हेली सेवा के लिए मारामारी: ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल, जानिए अब कैसे पहुंच सकते हैं बदरी-केदार

Tue, 03 May 2022 10:15 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 May 2022 10:15 AM IST
सार

तीन स्थानों से केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है, लेकिन इसके अलावा भी दूसरे माध्यम से यात्री चारधाम पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Advance booking full for Kedarnath heli service
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए मारामारी चल रही है। ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम के लिए तीन स्थानों से हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जबकि सहस्त्रधारा हेलीपैड से चार्टर्ड हेलिकाप्टर से भी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम जा सकते हैं। केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


तीन स्थानों से केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट व हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन से बुकिंग

इसके अलावा सहस्त्रधारा हेलीपैड से भी चार्टर्ड हेलिकाप्टर से केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पहुंच सकते हैं। 6 से 20 मई तक केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। अब 20 मई से 5 जून तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है। जीएमवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। हेली सेवा के लिए 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन सेकी जा रही है। जबकि 30 प्रतिशत टिकट ऑफलाइन मिलेंगे। 

टिकटों की ब्लैक मेलिंग पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन और यूकाडा के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि केदारनाथ हेली सेवा में यात्रियों से ज्यादा किराया न वसूला जाए। इस पर निगरानी रखी जाए। हेलीपैडों पर यात्रियों को शिकायत करने के लिए साइनेज लगा कर अधिकारी का नंबर भी दिया जाए। जिससे किसी भी तरह की दिक्कत होने पर यात्री शिकायत कर सकें।

हेली सेवा से आने-जाने का किराया

रूट                                     किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ        7750 रुपये
फाटा से केदारनाथ               4720 रुपये
सिरसी से केदारनाथ              4680 रुपये

ये भी पढ़ें...यमुनोत्री धाम: मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed