फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   chardham yatra 2021 : uttarakhand government will go to supreme court against high court decision of stay on yatra

चारधाम यात्रा 2021 : हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार

Thu, 01 Jul 2021 02:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 02:05 AM IST
सार

चारधाम यात्रा पर सरकार के अगले कदम से जुड़े सवाल पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडियाकर्मियों को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
chardham yatra 2021 : uttarakhand government will go to supreme court against high court decision of stay on yatra
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर उच्च न्यायालय की रोक के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाने की तैयारी कर ली है। न्यायिक मामलों के जानकारों से चर्चा के बाद अब सरकार सर्वोच्च अदालत में कभी भी याचिका दायर कर सकती है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगाई रोक, एक जुलाई से होने वाली थी शुरू
विज्ञापन


शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी दी
चारधाम यात्रा पर सरकार के अगले कदम से जुड़े सवाल पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने यह जानकारी दी। उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर उच्च न्यायालय ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए थे कि कैबिनेट की बैठक में सरकार विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा सीमित संख्या के साथ शुरू करने का निर्णय लिया गया
कोर्ट के निर्देश पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। कैबिनेट ने सभी परिस्थितियों को देखने के बाद यह निर्णय लिया कि धामों में संबंधित जिलों के लोगों के लिए एक जुलाई से यात्रा प्रारंभ कर दी जाएगी। यात्रा सीमित संख्या के साथ शुरू करने का निर्णय लिया गया। 

सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का फैसला कर लिया है

उनियाल ने कहा कि पिछले साल जुलाई में एक दिन में गंगोत्री धाम में आने वाले यात्रियों की सर्वाधिक संख्या 70 थी। इसी तरह यमुनोत्री धाम में 40, केदारनाथ धाम में 180 और बदरीनाथ धाम में एक दिन में सबसे अधिक 400 यात्री आए थे। उन्होंने कहा कि उस समय यात्रा पूरे देश के लिए खुली थी।

चारों धामों में 750 से ज्यादा यात्री नहीं रहेंगे
बकौल उनियाल, एक जुलाई से यात्रा शुरू करने के लिए तय किया गया कि चारों धामों में 750 से ज्यादा यात्री नहीं रहेंगे। इसके लिए 15 दिन पूर्व ही देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड व संबंधित जिला प्रशासन को यात्रा की तैयारी करने के आदेश दे दिए गए थे, लेकिन यात्रा शुरू होने का समय आया तो न्यायालय ने स्थगनादेश दे दिया।

बताया कि उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय जाने का फैसला कर लिया है। इसकी तैयारी हो चुकी है। जल्द सर्वोच्च न्यायालय याचिका दायर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed