{"_id":"609beb0f8ebc3e6ac9443a73","slug":"chardham-yatra-2021-aadi-guru-shankaracharya-doli-will-go-from-joshimath-to-badrinath-on-16-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा 2021: 16 मई को जोशीमठ से बदरीनाथ जाएगी आदि गुरु शंकराचार्य की डोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा 2021: 16 मई को जोशीमठ से बदरीनाथ जाएगी आदि गुरु शंकराचार्य की डोली
Wed, 12 May 2021 09:13 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 12 May 2021 09:13 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोल दिए जाएंगे। धाम में देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी बुधवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी बुधवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं। 16 मई को आदि गुरु शंकराचार्य की डोली के साथ रावल बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन की ओर से सिर्फ पूजा पद्धति से जुड़े लोगों और हक-हकूकधारियों को ही बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोल दिए जाएंगे। धाम में देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बदरीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी बुधवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग करने वाले 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस मिलेगा टिकट का पैसा
विज्ञापन
वे नृसिंह मंदिर के समीप रावल निवास में रह रहे हैं। 16 को नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की डोली पांडुकेश्वर में स्थित योग ध्यान बदरी मंदिर पहुंचेगी और 17 को रावल के साथ उद्धव जी, गरुड़ भगवान और आदि गुरु शंकराचार्य की डोली के साथ रावल बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।
पांडुकेश्वर में होगी कोरोना जांच
बुधवार को जोशीमठ की उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने पांडुकेश्वर में यात्रा संचालन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिर से जुड़े लोगों के अलावा किसी भी तीर्थयात्री व अन्य लोगों को बदरीनाथ धाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कहा कि पांडुकेश्वरी में बैरियर लगाया जाएगा और यहां मेडिकल की टीम मौजूद रहेगी। देवस्थानम बोर्ड की अनुमति के बाद जो भी व्यक्ति बदरीनाथ धाम जाएंगे, उनकी पांडुकेश्वर में कोरोना जांच की जाएगी। पांडुकेश्वर में पुलिस, नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
गिद्धांचल पर्वत से ही की मां गंगा व भगवान रघुनाथ की पूजा
बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के देवप्रयाग पहुंचने पर पंडा पुरोहित समाज व बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार वह बदरीनाथ धाम जाते समय गंगा और श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना नहीं कर पाए। इस दौरान उन्होंने गिद्धांचल पर्वत से ही मां गंगा व भगवान रघुनाथ की पूजा कर कोरोना महामारी से विश्व को रोग मुक्त करने की प्रार्थना की। साथ ही मंगलवार को देवप्रयाग में आई आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई। इस मौके पर पंडा पुरोहित समाज से श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन के सचिव श्रीकांत बडोला, रितिक बडोला, नायब रावल अमरनाथ नंबूदिरी, सहयोगी राजेश एवं नारायण आदि मौजूद थे।