फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   chardham yatra 2020: Badrinath Gadu gada yatra arrives in laxmi narayana temple

चारधाम यात्रा: लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची भगवान बदरी विशाल की गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा, एक हफ्ते यहीं होगी पूजा

Wed, 06 May 2020 05:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 May 2020 05:38 PM IST
सार

  • ग्रामीणों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए की पुष्प वर्षा

विज्ञापन
chardham yatra 2020: Badrinath Gadu gada yatra arrives in laxmi narayana temple
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भगवान बदरीनाथ की गाडू घड़ा (अभिषेक तेल कलश) यात्रा बुधवार दोपहर को डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंची। मंदिर में पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी ने तेल कलश की महाभिषेक पूजा की। इस दौरान गांव के लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गाड़ू घड़ा पर पुष्प वर्षा कर भगवान बदरी विशाल के भजन गाए और देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


डिम्मर उमट्टा पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि 12 मई को यात्रा डिम्मर गांव से रवाना होकर जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पहुंचेगी। 13 मई को जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर और वहां से 14 मई को यात्रा उद्धव व कुबेर जी और शंकराचार्य की गद्दी सहित बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन



15 मई को प्रात: 4:30 बजे मंदिर के कपाट खुलने पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 मई तक डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में गाड़ू घड़ा का नित्यप्रति शृंगार, अभिषेक पूजा और भोग पूजा की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय पंचायत के महासचिव राजेंद्र डिमरी, अनुज डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी, गोवर्द्धन डिमरी और राकेश डिमरी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed