फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2019: badrinath dham door closed on 17th November

विधिविधान के साथ बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ समापन

Sun, 17 Nov 2019 07:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2019: badrinath dham door closed on 17th November

बदरीनाथ धाम के कपाट आज शाम पांच बजकर 13 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए और इसी के साथ चारधाम यात्रा का समापन भी हो गया। आज प्रात:कालीन चार बजे अभिषेक पूजा की गई। दोपहर डेढ़ बजे सायंकालीन पूजा हुई। इसके बाद अपराह्न तीन बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गईं। इसके बाद शाम पांच बजकर 13 मिनट पर धाम के कपाट बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


सोमवार को बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भगृह) से उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव मूर्ति योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शनिवार को मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने के बाद लक्ष्मी जी का आह्वान किया। आज कपाट बंद होने से पहले माता लक्ष्मी को भगवान बदरीनाथ के मंदिर में विराजमान किया गया।

विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालु शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गए

इस दौरान कड़ाई भोग का आयोजन किया गया। कपाट बंद होने के दौरान  10 हजार तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि आज भगवान बदरीविशाल के कपाट दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहे। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी हुए बंद 

बदरीनाथ धाम में स्थित माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। माता मूर्ति भगवान बदरीनाथ जी की माता हैं। प्रतिवर्ष बामन द्वादशी के पर्व पर भगवान बदरीनाथ अपनी माता से मिलने उनके मंदिर में जाते हैं।

रविवार को माता मूर्ति मंदिर में सुबह छह बजे विशेष पूजाएं आयोजित की गई। दोपहर में दो बजे विधि-विधान से माता मूर्ति मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब अगले वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

वन मंत्री ने नृसिंह मंदिर और बदरीनाथ के दर्शन

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने शनिवार को जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। वह दोपहर करीब डेढ़ बदरीनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, ऋषि प्रसाद सती, भगवती प्रसाद, नितेश चौहान, कुलदीप कठैत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed