{"_id":"63765549431d2e27fc439865","slug":"char-dham-yatra-2022-reading-of-ved-richas-stopped-in-badrinath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: वेद ऋचाओं का वाचन बंद, दो दिन गुप्त मंत्रों से होगी पूजा, 19 को बंद होंगे धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: वेद ऋचाओं का वाचन बंद, दो दिन गुप्त मंत्रों से होगी पूजा, 19 को बंद होंगे धाम के कपाट
Thu, 17 Nov 2022 09:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:09 PM IST
सार
दो दिनों तक अब बिना पुस्तकों के ही बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम परिसर में लक्ष्मी मंदिर में कड़ाई भोग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। दो दिनों तक गुप्त मंत्रों से ही भगवान बदरीनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। बृहस्पतिवार को तड़के भगवान बदरीनाथ के अभिषेक के बाद वेद पुस्तक, विष्णु सहस्रनाम, खड़ग पुस्तक और भागवत पुराण की पुस्तकें बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में रखी गईं।
विज्ञापन
Nainital: विराट और अनुष्का ने बाबा नीब करौरी की शरण में लगाया ध्यान, देखकर फैंस ने खूब ली सेल्फी, तस्वीरें
विज्ञापन
दो दिनों तक अब बिना पुस्तकों के ही बदरीनाथ की पूजा-अर्चना की जाएगी। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम परिसर में लक्ष्मी मंदिर में कड़ाई भोग का आयोजन किया जाएगा। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। बताया कि बदरीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन