फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat News: Bees attacked on family going to wedding two and a half year old child died

Champawat: शादी में जा रहे परिवार पर मधुमक्खियों ने किया हमला, ढाई साल के बच्चे की मौत, खाई में मिला मासूम

Fri, 05 May 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 May 2023 11:08 PM IST
सार

गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर दूसरी दिशा की ओर भाग गया।

विज्ञापन
Champawat News: Bees attacked on family going to wedding two and a half year old child died
मधुमक्खियों ने किया हमला - फोटो : pexels.com

विस्तार

चंपावत में पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। वह जंगल में खाई में पड़ा मिला। कोटकेंद्री के गणेश राम का परिवार बृहस्पतिवार को जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव बांस बरकूम जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां गणेश के साले की शादी थी। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर दूसरी दिशा की ओर भाग गया। मधुमक्खियां पीछे पड़ीं तो वह कार्तिक को जंगल में छोड़कर एसएसबी की खेत ब्यूरी बीओपी पहुंच गया। वहां वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: शादी की तैयारियों में लगे परिजन, सुबह दूल्हा था गायब, बेटे के लिए थाने पहुंची मां ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में जुट गई। जंगल में खोजने के बाद सुबह कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. हेमंत का कहना है कि बच्चे को मधुमक्खियों ने काटा था। इसके अलावा उसके सिर पर भी चोट थी।

समय पर पता चलता तो बच सकती थी जान

मधुमक्खियों के हमले से जान गंवाने वाले कार्तिक के जंगल में छूटे होने का समय पर पता चल जाता तो उसकी जान नहीं जाती। घायल मनोज के बेहोश होने के साथ ही परिजनों को भी इसका आभास नहीं था कि कार्तिक जंगल में छूटा हो सकता है। मनोज के अस्पताल में होने से परिजन मान रहे थे कि वह कार्तिक को गांव में ही या फिर किसी के पास सुरक्षित छोड़ गया होगा। देर शाम होश आने पर जब मनोज ने कार्तिक के जंगल में होने की बात बताई तो सभी सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed