फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tharali disaster More than 300 poles collapsed16 transformers damaged loss of four to five crores

Chamoli Disaster: आसमानी आफत...300 से अधिक पोल दबे, 16 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, चार से पांच करोड़ का नुकसान

Tue, 26 Aug 2025 09:34 AM IST
रेनू सकलानी दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग
दीपक कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 26 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

22 अगस्त की रात चमोली के थराली में आई भयानक आपदा ने पूरे क्षेत्र के तहस-नहस कर दिया है। आपदा में एक युवती की मौत हो गई। जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं। लोगों को राहत शिविर में रखा गया है। पिंडर क्षेत्र में आपदा के चलते 30 से अधिक गांवों में विद्युत लाइनों सहित अन्य चीजों को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Chamoli Tharali disaster More than 300 poles collapsed16 transformers damaged loss of four to five crores
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली जनपद के थराली में आई आसमानी आफत से ऊर्जा निगम को भी अधिक नुकसान हुआ है। आपदा के चलते ऊर्जा निगम के 16 से अधिक ट्रांसफार्मर और 300 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त  हो गए हैं। ऊर्जा निगम के 35 कर्मचारी सहित 50 से अधिक श्रमिक विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए है। अधिकारियों के अनुसार ऊर्जा निगम को करीब चार से पांच करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

आपदा ने पिंडर क्षेत्र के थराली और देवाल ब्लॉक के 30 से अधिक गांवों की विद्युत लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। विभाग के कर्मचारियों और श्रमिकों की दिन रात मेहनत कर 29 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है। जबकि एक गांव में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई है जिसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित
थराली और देवाल ब्लॉक के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। अतिवृष्टि के चलते कई गांवों में लाइनें टूट गई थीं जबकि कई पोल गिर गए और कई ट्रांसफार्मर खराब हो गए। थराली ऊर्जा निगम के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि आपदा के बाद से लगातार नारायणबगड़ एसडीओ के साथ अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी आपदा: गहराने लगा रसद व रसोई गैस का संकट, आठ गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें अभी नहीं हुई कम

आपदा के चलते चेपड़ो, कोटडीप, राड़ीबगड, पार्था, हरमनी, खैनोली, रैंसचौपता आदि कई स्थानों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सड़क बनने होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सभी लोग विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed