फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News soldier died after slipping and falling into a ditch in Chor village

Chamoli: चोर गांव में पैर फिसलने से खाई में गिरकर सैनिक की मौत, एक दिन पहले ही छुट्टी पर आया था घर

Thu, 24 Jul 2025 12:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

सैनिक फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात में ग्रामीणों ने खाई में गिरे सैनिक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सैनिक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Chamoli News soldier died after slipping and falling into a ditch in Chor village
- फोटो : istock

विस्तार

चमोली के देवाल विकासखंड के चोर गांव में छुट्टी आए एक सैनिक की पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। सैनिक एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि अन्य गांव से अपने गांव आते हुए यह हादसा हुआ। सैनिक फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रात में ग्रामीणों ने खाई में गिरे सैनिक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सैनिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


चौड़ गांव निवासी गंगा सिंह ने बताया कि वीरेंद्र सिंह(35 ) पुत्र भजन सिंह इन दिनों लेंसडौन में तैनात है।  बीते मंगलवार को वीरेंद्र सिंह छुट्टी लेकर घर आया था। जबकि बुधवार को देर शाम को अन्य गांव से अपने गांव आते हुए पांव फिसलने से खाई में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला...पूर्व डीएफओ अखिलेश तिवारी पर दर्ज होगा मुकदमा, सीएम ने दिया अनुमोदन

वीरेंद्र सिंह चौड़ गांव निवासी एवं पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटडी के छोटे भाई थे। सैनिक की मौत पर चौड़ गांव में शोक की लहर है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई कर सैनिक का शव पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed