{"_id":"68a4a26f2403fd216504ff98","slug":"chamoli-news-ndrf-jawan-died-while-rescuing-a-cow-trapped-in-pindar-river-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पिंडर नदी के टापू में फंसी गाय का रेस्क्यू कर रहा था NDRF का जवान, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पिंडर नदी के टापू में फंसी गाय का रेस्क्यू कर रहा था NDRF का जवान, डूबने से हुई मौत
Tue, 19 Aug 2025 09:46 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:46 PM IST
सार
पिंडर नदी में एक गाय दस दिन से टापू में फंसी है। बह गाय को निकालने के लिए जनपद चमोली में कार्यरत एनडीआरफ की टीम यहां पहुंची। इस दौरान जवान नदी में डूब गया।
विज्ञापन
- फोटो : ANI प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
मंगलवार को पिंडर नदी के बीच टापू में फंसी गाय को निकालने गए एनडीआरएफ के जवान सुरेंद्र (30) की नदी में डूबने से मौत हो गई। एनडीआरफ के जवान सुरेंद्र को थराली अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोठी गांव के पास पिंडर नदी में एक गाय दस दिन से टापू में फंसी है। गाय को निकालने पूर्व में गई एसएसबी की टीम वापस लौट गई थी। जबकि एसडीआरएफ की मनाही के बाद की सुबह गाय को निकालने के लिए जनपद चमोली में कार्यरत एनडीआरफ की टीम यहां पहुंची। बताया जा रहा है कि रस्सी के सहारे एनडीआरएफ का जवान सुरेंद्र गाय को निकालने के लिए नदी में गया। लेकिन तेज वहाव व संतुलन बिगड़ने से वह डूब गया।
विज्ञापन
Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास हादसा...पहाड़ी से अचानक आए मलबे में दबे दो युवक
विज्ञापन
मौके पर मौजूद साथियों के द्वारा उससे निकाला गया। पानी से निकालने के बाद सुरेंद्र को थराली अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डा. रुद्र ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी।