{"_id":"68595d061eb51f0cbc06645e","slug":"chamoli-news-health-of-two-people-going-on-rudranath-and-badrinath-yatra-deteriorated-both-died-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत
Mon, 23 Jun 2025 07:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:28 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी और चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रनाथ और बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे दो लोगों की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जा रहे नितिन नेगी (32) पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी विंगर, उडामांडा, चमोली निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
साथी की सूचना पर गोपेश्वर थाने से मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नितिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हादसा, अचानक दरका पहाड़, मलबे में दबे कई यात्री, बच्ची का शव बरामद
विज्ञापन
वहीं बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे 70 तीर्थयात्रियों के जत्थे में शामिल सुब्रमणी (71) निवासी 1045 बी शक्तिनगर पोरिपरपाकम, 6 स्ट्रीट, आजीयम जिला चेन्नई तमिलनाडू की पीपलकोटी में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।