फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Fourth Kedar Rudranath doli left for its temple doors will open on May 20

Chamoli: अपने मंदिर के लिए रवाना हुई चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली, 20 मई को खुलेंगे मंदिर के कपाट

Wed, 17 May 2023 11:27 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 May 2023 11:27 AM IST
सार

बुधवार को सुबह से ही गोपीनाथ और रुद्रनाथ की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इस दौरान भक्तों के बम-बम भोले के जयकारों से गोपेश्वर गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
Chamoli News Fourth Kedar Rudranath doli left for its temple doors will open on May 20
अपने मंदिर के लिए रवाना होती रुद्रनाथ जी की डोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्मी की मधुर बैंड धुनों के साथ आज बुधवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। डोली आज ल्वींठी बुग्याल में ही रात्रि प्रवास पर रहेगी। 18 मई को डोली पनार बुग्याल में और 19 को मंदिर में पहुंचेंगी। जिसके बाद 20 मई को ब्रह्ममुहुर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


15 मई को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से लाकर रुद्रनाथ जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में रखा गया था। दो दिनों तक श्रद्धालुओं ने रुद्रनाथ भगवान के दर्शन किए। बुधवार को सुबह से ही गोपीनाथ और रुद्रनाथ की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। सुबह साढे़ नौ बजे रुद्रनाथ की डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

Chardham Yatra: पैदल यमुनोत्री धाम रवाना हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सोनप्रयाग से केदारनाथ भेजे 7454 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान भक्तों के बम-बम भोले के जयकारों से गोपेश्वर गुंजायमान रहा। डोली को इस बार हक-हकूकधारी गंगोलगांव के भक्तगण अपने कंधे पर लेकर गए। पहली बार रुद्रनाथ की डोली की अगुवाई आर्मी बैंड धुनों ने की। इस मौके पर पंडित जनार्दन प्रसाद तिवारी, हरीश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed