फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News District administration and health department surprise inspection ultrasound centre sealed

Chamoli: जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताएं पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
सार

गोपेश्वर जिला मुख्यालय में संचालित आरोग्य क्लीनिक फार्मेसी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया।

विज्ञापन
Chamoli News District administration and health department surprise inspection ultrasound centre sealed
सील - फोटो : amar ujala

विस्तार

चमोली जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोपेश्वर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में कई अनियमितताएं पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के प्रभावी अनुपालन हेतु बुधवार को सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। गोपेश्वर जिला मुख्यालय में संचालित आरोग्य क्लीनिक फार्मेसी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर को नियमों का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया। बताया कि टीम ने केंद्र में जांच के दौरान रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं व अल्ट्रासाउंड सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। 
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि संबंधित संचालक के विरुद्ध पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्लोस्टिक केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है। उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed