{"_id":"688a1ba3cd3470043b0839fc","slug":"chamoli-news-bear-suddenly-attacked-on-man-going-to-his-village-badly-bled-referred-to-higher-center-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर
Wed, 30 Jul 2025 07:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:00 PM IST
सार
गांव भूलियाडा जा रहे राजकुमार पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर भालू भाग गया। लेकिन राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
भालू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली के नारायणबगड़ में अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक भालू पर हमला कर दिया। भालू के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। अपने गांव भूलियाडा जा रहे राजकुमार (40) पुत्र रामूलाल पर भालू ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर भालू भाग गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को परिजन उपचार के लिए नारायणबगड़ लाए।
विज्ञापन
Rudraprayag: सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिन के लिए लगा ब्रेक
विज्ञापन
पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा.नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इधर, भालू के हमले की सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और घायल राजकुमार को विभागीय नियमानुसार मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया।