फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Fire Watcher Suffers Burns While Extinguishing Forest Fire in Sainj Beat; Sustains 30 Percent Burns

Chamoli: सेंज बीट के जंगलो में आग बुझाते समय झुलसा फायर वाचर, 30 फीसदी जला, अस्पताल में भर्ती

Thu, 28 May 2026 08:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 28 May 2026 08:54 PM IST
सार

नंदप्रयाग रेंज के अंतगर्त सेंज बीट के जंगलों में दोपहर में अचानक से आग लग गई थी। आग की सूचना पर फायर वाचर और विभाग के अन्य अधिकारी अलग-अलग जगह से आग बुझा रहे थे। इस दौरान एक फायर वाचर आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Chamoli: Fire Watcher Suffers Burns While Extinguishing Forest Fire in Sainj Beat; Sustains 30 Percent Burns
जंगल में आग

विस्तार

चमोली में जंगल की आग बुझाते हुए एक फायर वाचर आग की चपेट में आने से झुलस गया। साथ आए अन्य लोगों ने उन्हें संभाला और विभाग के वाहन से अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों की ओर से उनका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग रेंज के अंतगर्त सेंज बीट के जंगलों में दोपहर में अचानक से आग लग गई थी। आग की सूचना पर फायर वाचर और विभाग के अन्य अधिकारी अलग-अलग जगह से आग बुझा रहे थे। इस दौरान शाम करीब छह बजे फायर वाचर जगत सिंह रावत (41) ग्राम सेंज अचानक से आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


Chamoli: पटियालधार में नर्सिंग कॉलेज मार्ग पर जंगल में लगी आग की चपेट में आई हाईवे पर खड़ी कार, पूरी तरह जली

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में गए अन्य साथियों ने उन्हें संभाला और वन विभाग के वाहन से अस्पताल ले गए। चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र भदोला ने बताया वह करीब 30 प्रतिशत झूलसे हैं और उनके बाएं कंधे पर चोट लगी है। इस मौके पर वन दरोगा आरती पंवार, वन बीट अधिकारी संदीप सजवाण, पुरुषोत्तम भट्ट भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed