फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Accident: Uncontrolled vehicle fell into field five injured two People referred To Higher center

Accident: नारायणबगड़ से भटियाणा जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर खेत में गिरी, पांच घायल, दो हायर सेंटर रेफर

Mon, 31 Mar 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

Chamoli Accident News: एक टैक्सी नारायणबगड़ से सवारी भरकर भटियाणा के लिए रवाना हुई। सैंज गांव से आगे तीव्र मौड़ पर अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरी।

विज्ञापन
Chamoli Accident: Uncontrolled vehicle fell into field  five injured two People referred To Higher center
- फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चमोली में देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नारायणबगड़ से सवारी लेकर भटियाणा जा रही एक टैक्सी सैंज गांव के पास अनियंत्रित होकर नीचे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का कारण टैक्सी का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एक टैक्सी नारायणबगड़ से सवारी भरकर भटियाणा के लिए रवाना हुई। दुर्घटना में घायल हुए वाहन चालक भूपेंद्र सिंह (30 वर्ष ) ने बताया कि सैंज गांव से आगे तीव्र मौड़ पर अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और अनियंत्रित होकर 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में जाखपाटियूं गांव की सीमा देवी (35)पत्नी दिनेश नेगी, केदारकोट के बीरेंद्र सिंह (66)पुत्र, गबर सिंह, वनकर्मी शिवराज सिंह नेगी (56) निवासी भुलक्वाणी, वनकर्मी गोविंद सिंह(35) किमोली घायल हो गए।
विज्ञापन


Tehri Accident: चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणबगड़ भेजने की व्यवस्था की। हालांकि आधे रास्ते से घायलों को 108 वाहन से अस्पताल लाया गया। जहां सभी का उपचार किया गया। डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि घायलों में बीरेंद्र सिंह और वनकर्मी गोविंद सिंह की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पंकज नेगी, रवीन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिगम्बर सिंह, हिम्मत सिंह, हिमांशु ने  सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed