फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Central Government approved 291 crore for building a safe and well-planned Jyotirmath

Badrinath Yatra: कपाट खुलने से पहले मिली सौगात, सुरक्षित व सुनियोजित ज्योतिर्मठ बनाने के लिए 291 करोड़ मंजूर

Sun, 04 May 2025 07:40 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 May 2025 07:40 AM IST
सार

दो जनवरी 2023 को ज्योतिर्मठ के कई घरों-भवनों और अवसंरचनाओं में भू-धंसाव के कारण बड़ी दरारें दिखाई देने लगी थी। ज्योतिर्मठ की 22 प्रतिशत संरचनाएं इससे प्रभावित हुई थीं।

विज्ञापन
Central Government approved 291 crore for building a safe and well-planned Jyotirmath
ज्योतिर्मठ नगर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्र ने ज्योतिर्मठ को आपदा सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास तथा सुरक्षित दीर्घकालिक कार्यों के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ज्योतिर्मठ की देवतुल्य जनता तथा क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि इस परियोजना से न केवल ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सकेगा, बल्कि भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही नरसिंह मंदिर के आस-पास के निवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन


भू-धंसाव के कारण भवनों में आ गई थीं बड़ी दरारें
दो जनवरी 2023 को ज्योतिर्मठ के कई घरों-भवनों और अवसंरचनाओं में भू-धंसाव के कारण बड़ी दरारें दिखाई देने लगी थी। ज्योतिर्मठ की 22 प्रतिशत संरचनाएं इससे प्रभावित हुई थीं। सीएम धामी व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। उनके निर्देश पर एनडीएमए, यूएसडीएमएम, आईआईटी रुड़की, यूएनडीपी, सीबीआरआई, वाडिया इंस्टीट्यूट, एनआईडीएम, और अन्य एजेंसियों के विशेषज्ञों से युक्त 35 सदस्यीय टीम ने अप्रैल 2023 में पीडीएनए करने के लिए नुकसान और राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन किया था। निरीक्षण रिपोर्ट पर उच्च स्तरीय समिति ने शहर और आसपास के क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य कराए जाने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Temple:  जर्जर हो गया धाम का प्रसिद्ध रावल आवास, इसी छत पर खड़े होकर खिंचवाते हैं श्रद्धालु तस्वीरें

मजबूत अवसंरचनाओं का होगा निर्माण
सबसे पहले अस्थिर क्षेत्रों को स्थिर करने और शहर की जलनिकासी और सीवरेज प्रणाली में सुधार करने के लिए परियोजनाओं पर काम होगा। इनसे जमीन की स्थिरता में सुधार होगा। जिससे भवन बनाने के लिए मजबूत भूमि उपलब्ध हो सकेगी। पहले चरण की परियोजनाओं में अलकनंदा नदी के किनारे कार्य ढलान स्थिरीकरण उपाय, जन और स्वच्छता के काम शामिल हैं। इनकी डीपीआर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तैयार कराकर अनुदान की मंजूरी के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी।

ज्योतिर्मठ के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। ज्योतिर्मठ की देवतुल्य जनता को भरोसा दिलाता हूं कि एक सुरक्षित, विकसित, सुनियोजित और सुंदर ज्योतिर्मठ शहर का सपना जल्द साकार होगा।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed