{"_id":"6815e0ede56692590000d724","slug":"badrinath-dham-famous-rawal-residence-of-badrinath-dham-has-become-dilapidated-uttarakhand-news-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Temple: जर्जर हो गया धाम का प्रसिद्ध रावल आवास, इसी छत पर खड़े होकर खिंचवाते हैं श्रद्धालु तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Temple: जर्जर हो गया धाम का प्रसिद्ध रावल आवास, इसी छत पर खड़े होकर खिंचवाते हैं श्रद्धालु तस्वीरें
Sat, 03 May 2025 03:02 PM IST
रेनू सकलानी
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 03 May 2025 03:02 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम में रावल निवास भवन कई दशकों से बदरीनाथ मंदिर परिसर के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इसी छत पर सैकड़ों श्रद्धालु खड़े होकर मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं। मगर अनदेखी के कारण रावल निवास जीर्णशीर्ण होने लगा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान नारायण के दर्शनों के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचते हैं। श्रद्धालु बदरीनाथ मंदिर के ठीक सामने रावल निवास भवन की छत पर खड़े होकर मंदिर और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं और फोटो भी खिंचवाते हैं। मगर अब रावल निवास भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
भवन की दीवारों पर दरारें आ गई हैं। मास्टर प्लान के तहत भवन के आसपास के भवन व अन्य निर्माण को हटा दिया गया है जिससे इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। बदरीनाथ धाम में रावल निवास भवन कई दशकों से बदरीनाथ मंदिर परिसर के रूप में उपयोग में लाया जाता है। इसी छत पर सैकड़ों श्रद्धालु खड़े होकर मंदिर और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारते हैं। मगर अनदेखी के कारण रावल निवास जीर्णशीर्ण होने लगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई मध्यप्रदेश की महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत
विज्ञापन
रावल निवास के कक्षों में भी दरारें पड़ने लगी हैं। मास्टर प्लान के तहत इसका नवनिर्माण होना है लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ है। जबकि इस भवन के आसपास बने पुराने भवन और निर्माण कार्य को हटा दिया गया है।
इसी भवन की छत पर खड़े होकर श्रद्धालु फोटो खिंचवाते हैं जिससे यहां हमेशा खतरा बना हुआ है। तीर्थपुरोहित संगठन के अध्यक्ष जमुना प्रसाद रैवानी का कहना है कि रावल निवास का जीर्णोद्धार होना चाहिए। इधर, जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा।
चारधा