फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Car falls into ditch in chamoli, three passengers killed

उत्तराखंड: परखाल-डुंगरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, एक घायल

Thu, 10 Sep 2020 05:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 05:53 PM IST
सार

  • रात में हुआ हादसा, ग्रामीणों ने खाई से निकालकर घायल को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
Car falls into ditch in chamoli, three passengers killed
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में नारायणबगड़ ब्लॉक के परखाल-डुंगरी मार्ग पर बुधवार देर रात को एक कार खाई में जा गिरी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


रात में ही ग्रामीणों ने घायल को खाई से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि बुधवार रात को करीब नौ बजे डुंगरी से परखाल गांव की ओर आ रही एक कार रैगांव के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन



आसपास के ग्रामीणों ने कार खाई में गिरता देख हादसे की जानकारी राजस्व पुलिस को दी और खुद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर घायल को खाई से निकाला और निजी वाहन से सीएचसी नारायणबगड़ लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि दुर्घटना में धनीलाल (32) पुत्र चंद्री लाल ग्राम धुलेट (जुनेर), भगत लाल (45) पुत्र मटरू लाल ग्राम सिलकोटी, हरिलाल (42) पुत्र मंगसीरू लाल ग्राम ताला (सिलकोटी) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि चालक देवेंद्र लाल (22) पुत्र दरवानी लाल ग्राम धुलेट (जुनेर) को सीएचसी नारायणबगड़ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed