फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bsf Soldier Death after Bike Fall into Ditch in bageshwar

छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की एक्सीडेंट में गई जान, केरल में एक सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत

Tue, 15 Oct 2019 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
Bsf Soldier Death after Bike Fall into Ditch in bageshwar
- फोटो : फाइल फोटो

छह दिन पहले अवकाश पर घर आए बीएसएफ के जवान की मोटर साइकिल रपट कर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जवान की मौत हो गई है। वह इन दिनों जैसलमेर (राजस्थान) में तैनात था।

विज्ञापन


कपकोट निवासी गोविंद सिंह (50) पुत्र त्रिलोक सिंह सोमवार सुबह बाइक पर पोथिंग मोटर मार्ग से पुल बाजार स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक रपटकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी गोविंद सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते वक्त पौड़ी धार के पास गोविंद ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों के अनुसार जवान के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं थी। अधिक खून बहने से उसकी जान नहीं बच सकी। एसआई मीना रावत के अनुसार मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।  


सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत हुई

वहीं केरल में तैनात एक सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। आज सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि की गई। मृतक सैनिक पिथौरागढ़ के तोली गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed