{"_id":"5da86c0c8ebc3e93c418c64c","slug":"bsc-student-dies-due-to-typhoid-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में टाइफाइड से बीएससी की छात्रा की मौत, कई दिनों से बुखार से थी पीड़ित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में टाइफाइड से बीएससी की छात्रा की मौत, कई दिनों से बुखार से थी पीड़ित
Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चंपावत
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइफाइड बिगड़ने से लोहाघाट पीजी कॉलेज में पढ़ने वाली बीएससी की एक छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा को इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल लाया गया था, जहां छात्रा ने बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक में पीजी कॉलेज बंद रहा।
विज्ञापन
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव की रहने वाली संगीता बोहरा (18) पुत्री प्रकाश बोहरा तेज बुखार से पीड़ित थी।
विज्ञापन
संगीता लोहाघाट पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। ठीक नहीं होने पर छात्रा को एक निजी अस्पताल के बाद उसे चंपावत जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने बताया कि डॉक्टरों ने तमाम प्रयास के बाद भी छात्रा को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन