फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   bageshwar today news: fetus found on roadside

बागेश्वर : टानीखेत में सड़क किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरुड़(बागेश्वर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरुड़(बागेश्वर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
bageshwar today news: fetus found on roadside
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना क्षेत्र बैजनाथ के टानीखेत में सड़क किनारे भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा है। अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र बैजनाथ के घनी आबादी वाले टानीखेत में गरुड़ फल्याटी मोटर मार्ग के किनारे मिट्टी से सना भ्रूण नौघर ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों को दिखा। ग्रामीणों ने सूचना थाना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष जोशी, एसआई राजेंद्र सिंह नेगी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा है। मामले की विवेचना कर रहे एसआई राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया भ्रूण हत्या का है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला पंजीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी एसएस गुंज्याल के अनुसार भ्रूण सात माह का बताया जा रहा है। टानीखेत व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, नौघर की प्रधान नीमा अल्मिया और टानीखेत के ग्रामीणों ने थाना बैजनाथ पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed