फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar By-Election: Basant Kumar filed nomination from opposition five filed papers from Ukd

Bageshwar By-Election: आखिरी दिन विपक्ष की ओर से बसंत कुमार ने भरा नामांकन, उक्रांद से पांच ने भरे पर्चे

Thu, 17 Aug 2023 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Aug 2023 09:58 PM IST
सार

Bageshwar By-Election: कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस नेता सुनील भंडारी, रमेश भंडारी की मौजूदगी में रिटर्निंग कार्यालय में नामांकनपत्र दाखिल किया।

विज्ञापन
Bageshwar By-Election: Basant Kumar filed nomination from opposition five filed papers from Ukd
नामांकर भरते बसंत कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन विपक्ष दलों के उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड परिवर्तन दल (उपपा) के साथ ही एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। बसपा प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया था लेकिन पर्चा दाखिल नहीं किया।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, कांग्रेस नेता सुनील भंडारी, रमेश भंडारी की मौजूदगी में रिटर्निंग कार्यालय में नामांकनपत्र दाखिल किया। उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव, उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली, सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी, निर्दलीय जगदीश चंद्र ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। उपपा के प्रत्याशी के नामांकन के दौरान पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन


Bageshwar By-Election: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, जनसभा में पहुंचे सीएम धामी तो हुईं भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी हरगिरि के अनुसार 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अगस्त नाम वापसी का दिन है। प्रत्याशियों की असल स्थिति 21 अगस्त को ही साफ होगी। बता दें किभाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने बुधवार को पर्चा दाखिल किया था। कुल नामांकन की संख्या छह हो गई है।

पोलिंग पार्टियों के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार करें

बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर नोडल अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं की बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मानसून काल को देखते हुए मोटर मार्गों और पैदल रास्तों का वृहद सर्वे करने को कहा। अतिवृष्टि और भूस्खलन संभावित मार्गों को चिह्नित कर पोलिंग पार्टियों के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्लान तैयार करने और संवेदनशील मार्गों में अतिरिक्त जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए।

जिला कार्यालय में बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को ईवीएम का संपूर्ण प्रशिक्षण देने को कहा। मतदान प्रक्रिया में लगे कार्मिकों के लिए डिग्री कॉलेज में हेल्थ डेस्क संचालित करने, डिग्री कॉलेज में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए। स्वीप टीम को जागरूकता अभियान में गति लाने को कहा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर व्हील चेयर, बैसाखी, डोली आदि सहायता उपकरण का आंकलन मतदेय स्थलवार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सीएस इमलाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार से शुरू हो रहे पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण को लेकर डिग्री कॉलेज में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण सभागार में प्रकाश और साउंड की उचित व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में कुर्सी लगाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने बृहस्पतिवार की सायंकाल निरीक्षण करते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को ईवीएम हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके लिए पर्याप्त कुर्सी, टेबल और प्रेक्षक के बैठने के लिए कमरा व्यवस्थित करने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed