फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar By Election 2023 CM Pushkar singh dhami Public Meeting in Kafligair in support of BJP candidate

Bageshwar By-Election: प्रचार के आखिरी दिन खूब चले शब्द बाण, सीएम धामी बोले-कांग्रेस ने गरीबी की जगह गरीब हटाए

Sun, 03 Sep 2023 03:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 03:59 PM IST
सार

Bageshwar By Election 2023 News: सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस गरीबी हटाने का नारा देते रही, लेकिन देश की गरीबी दूर करने के स्थान पर कांग्रेस ने गरीबों को ही दूर कर दिया।

विज्ञापन
Bageshwar By Election 2023 CM Pushkar singh dhami Public Meeting in Kafligair in support of BJP candidate
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय सेना के हाथ बांधे रखे। नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेना को ऐसी खुली छूट दे रखी है कि आज भारतीय सेना गोली का जवाब गोले से दे रही है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना इतनी सशक्त है कि पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। सीएम ने यह भी आरोप लगाया कि गरीबी हटाओ नारे के साथ देश में साठ साल राज करने वाली कांग्रेस ने इन साठ वर्षों में गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को हटाने का काम किया।

विज्ञापन


बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सीएम ने काफलीगैर के सिंदेश्वरी मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस के साठ साल के कार्यकाल में 55 साल एक परिवार का राज रहा। उस दौरान देश को मनमाने ढंग से चलाया गया जबकि भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में देश ने आशा से भी अधिक तरक्की की है।
विज्ञापन


Bageshwar By-Election: सीएम धामी का रोड शो, मांगा समर्थन, कहा- कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के बराबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चंदन राम दास काफलीगैर में डिग्री कॉलेज स्थापित करना चाहते थे। कठपुड़ियाछीना आईटीआई का नए ट्रेड के साथ संचालन करना चाहते थे। यह काम चुनाव आचार संहिता हटने के बाद धरातल पर आएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने भी सभा को संबोधित किया।

Bageshwar By Election 2023 CM Pushkar singh dhami Public Meeting in Kafligair in support of BJP candidate

फफक कर रो पड़ीं पार्वती दास


बागेश्वर। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास संबोधन के दौरान पति के विकास कार्य गिनाने लगीं तो फफक कर रोने लगीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी उनके पास चलकर आए। उन्हें ढांढस बंधाया और उनकी कुर्सी तक पहुंचाया।

भाजपा के राज में विकास ठप, महंगाई ने मारा: गणेश गोदियाल 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता महंगाई से परेशान है। यही कारण है कि बागेश्वर में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कौसानी में पार्टी प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी आदि ने गरुड़ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। नेता प्रतिपक्ष और जिला प्रभारी ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने समर्थकों के साथ कई इलाकों का भ्रमण किया।

उपपा, उक्रांद और सपा प्रत्याशी ने किया संपर्क

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भगवत कोहली ने पार्टी नेताओं के साथ दफौट, बिलौना, हरीनगरी, बैजनाथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने राज्य गठन की मूलअवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। जनता को इस बात को समझना चाहिए। उक्रांद प्रत्याशी अर्जुन देव ने समर्थकों के साथ विभिन्न इलाकों में वोट मांगे। सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी ने समर्थकों के साथ काफलीगैर क्षेत्र का भ्रमण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed