फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Yatra 2025 Medical relief posts will be operated at five places on Badrinath Yatra route

Badrinath Yatra: आस्था पथ पर श्रद्धालुओं को हर कदम पर मिलेंगी सुविधा, पांंच जगह पर होंगे मेडिकल रिलीफ पोस्ट

Sat, 29 Mar 2025 06:03 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Mar 2025 06:03 PM IST
सार

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर पांंच जगहों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट संचालित होंगे। इन जगहों पर श्रद्धालु अपना वीपी, शुगर व अन्य जांचें करवाने के बाद निशुल्क दवाइयां ले सकेंगे। सभी पोस्ट पर डॉक्टर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Badrinath Yatra 2025 Medical relief posts will be operated at five places on Badrinath Yatra route
बदरीनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम के आस्था पथ पर अब श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए पांच जगहों पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित करने की योजना बनाई है। इन पोस्ट पर एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट और वार्ड बॉय 24 घंटे तैनात रहेंगे। जो श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार कर धाम तक भेजेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर धाम के साथ ही गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब मार्ग पर भ्यूंडार में एमआरपी संचालित होते हैं। इस बार से स्वास्थ्य विभाग ने एमआरपी की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। पांच नए पोस्ट गौचर बैरियर, लंगासू, मंडल, गडोरा और हनुमान चट्टी में संचालित होंगे। इन जगहों पर श्रद्धालु अपना वीपी, शुगर व अन्य जांचें करवाने के बाद निशुल्क दवाइयां ले सकेंगे। सभी पोस्ट पर डॉक्टर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एमआरपी पर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। गौचर बैरियर के समीप श्रद्धालु बड़ी संख्या में रुकते हैं। इसके अलावा केदारनाथ से बदरीनाथ की यात्रा पर जाने वाले अधिकांश श्रद्धालु कुंड-मंडल-चमोली हाईवे से सफर करते हैं। जिसे देखते हुए मंडल बस स्टेशन पर भी एक एमआरपी स्थापित की जाएगी। पोस्ट स्थापित करने की कार्रवाई गतिमान है।

कंटेनर के फ्रंट में खुलेगी ओपीडी, इसी पर डॉक्टर आवास

बदरीनाथ हाईवे व मंडल में जो एमआरपी स्थापित होंगी, उनका संचालन कंटेनर में किया जाएगा। इन कंटेनरों के फ्रंट में ओपीडी का संचालन होगा, जबकि पिछले साइड डॉक्टर आवास होगा। जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग को कंटेनर स्थापित होने के बाद यहां बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था समय पर करने के निर्देश दिए हैं। संवाद

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra 2025: धाम में 15000 श्रद्धालु कर सकेंगे रात्रि प्रवास, पड़ावों में भी किए गए हैं इंतजाम

गडोरा में जल्द स्थापित हो एमआरपी

नगर पंचायत पीपलकोटी की अध्यक्ष आरती नवानी ने कहा कि यात्रा पड़ाव गडोरा में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए एमआरपी स्थापित करने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि कौड़िया, मायापुर और गडोरा में श्रद्धालु रात्रि प्रवास के लिए रुकते हैं। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं न होने से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने गडोरा में एमआरपी स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed