फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath National Highway opened near Hanuman Chatti after 4th day Uttarakhand news in hindi

Badrinath Highway: तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से आ रही हैं दिक्कतें

Sat, 08 Apr 2023 04:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Apr 2023 04:22 PM IST
सार

बीआरओ की मशीनों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी हाईवे किनारे बोल्डर अटके हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।

विज्ञापन
Badrinath National Highway opened near Hanuman Chatti after 4th day Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन दिनों से हनुमान चट्टी के पास बंद बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार से वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। तीन दिनों से बदरीनाथ महायोजना की सामग्री ले जा रहे ट्रक भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


हनुमान चट्टी से करीब दो किलोमीटर आगे चट्टानी भाग की कटिंग की जा रही है, जिससे यहां मार्ग संकरा हो गया है। पांच अप्रैल को कटिंग के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई थी।

विज्ञापन


हाईवे किनारे अटके बोल्डर
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी धीमी पड़ गई थी। बीआरओ की मशीनों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी हाईवे किनारे बोल्डर अटके हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Nainital: उत्तराखंड में अवैध कब्जे की जांच में 1,000 मजारें खोदीं, सीएम धामी बोले- नहीं चलने देंगे लैंड जिहाद

बीआरओ की कमान अधिकारी मेजर आईना ने बताया कि चारधाम यात्रा से पूर्व ऑलवेदर रोड परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो जाएगा। इन दिनों चट्टानी भाग पर काम किया जा रहा है, जिससे हाईवे बाधित हो रहा है। हनुमान चट्टी से आगे अधिकांश जगहों पर हाईवे का चौड़ीकरण कार्य हो गया है। यहां हाईवे को पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed