{"_id":"649e5bd7c48e9b46a80a69d6","slug":"badrinath-national-highway-landslide-stones-falling-all-update-today-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath NH: छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे हुए यात्रियों को किया रवाना, पहाड़ी से छिटक रहे पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath NH: छिनका में 17 घंटे बाद खुला हाईवे, फंसे हुए यात्रियों को किया रवाना, पहाड़ी से छिटक रहे पत्थर
Fri, 30 Jun 2023 10:46 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:46 AM IST
सार
Badrinath National Highway Landslide News: बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे खुला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिनका में बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को 17 घंटे बाद हुआ सुचारू हुआ तो वाहनों को पुलिस की निगरानी में रवाना किया गया। लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर छिटकने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। सुबह करीब दस बजे फिर वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे गुरुवार सुबह नौ बजकर 49 मिनट पर भूस्खलन होने से बंद हो गया था। रातभर हाईवे को खोलने का काम जारी रहा। जिसके बाद शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: अगले चार दिन तक छह जिलों में भारी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की ओर से सबसे पहले पीपलकोटी व बिरही की ओर फंसे यात्रा वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा गया। इसके बाद चमोली की ओर फंसे वाहनों को भेजा गया। हाईवे खुलने पर फंसे करीब 10 हजार तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने राहत की सांस ली है।
बदरीनाथ हाईवे पर छिटक रहे पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। हाईवे के दोनों ओर से फंसे वाहनों को भेज दिया गया। लेकिन यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। यात्री रास्ते पर देखकर ही आगे बढ़ें।