Badrinath Highway: बारिश से उफान पर आया लामबगड़ नाला, हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बहा, 700 तीर्थयात्री फंसे
Uttarakhand Weather News: बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उधर, सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले के उफान पर आने से हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा तबाह हो गया। जिसके चलते पुलिस ने यात्री वाहनों को बदरीनाथ धाम, पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोक दिया है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उधर, सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
सैलाब से तबाही: कोटद्वार-पौड़ी NH 12 जगह तबाह, शहर का पूरे गढ़वाल से कटा संपर्क, फंसे सैंकड़ों वाहन, तस्वीरें
पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.