फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Road blocked due to debris near Taiya bridge Uttarakhand News in hindi

Badrinath Highway: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, यात्री परेशान

Sun, 20 Aug 2023 11:33 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:33 AM IST
सार

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पर बार-बार बाधित हो रहा है। टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था।

विज्ञापन
Badrinath Highway Road blocked due to debris near Taiya bridge Uttarakhand News in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान वाहन चालकों सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। हाईवे बंद होने से क्षेत्र में दूध, समाचारपत्र, सब्जी व अन्य जरूरी वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच पाई। वहीं भल्लेगांव के पास भी भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया था जिसे शाम तक ही सुचारू किया जा सका।

विज्ञापन

देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच तोताघाटी में शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हाईवे पर बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरा जिससे दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि द्वारा मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 तक यहां यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अवैध कटान मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी कार्रवाई, शासन हुआ सख्त, जांच रिपोर्ट का इंतजार

छोटे वाहन किसी तरह निकल पाए लेकिन बड़े वाहन मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। तोताघाटी में यातायात बहाल होने के बाद देवप्रयाग से 12 किमी आगे श्रीनगर मार्ग पर भल्लेगांव के समीप फिर से हाईवे पर भारी मलबा गिरने से आवाजाही बंद हो गई जो शाम चार बजे तक हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed