फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway Not Open even third day after landslide 500 pilgrims vehicle stuck

Landslide: पर्थाडीप में मलबा आने से तीसरे दिन भी नहीं खुला बदरीनाथ हाईवे, फंसे रहे 500 यात्रियों के वाहन

Sun, 25 Aug 2024 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 25 Aug 2024 07:42 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से करवाई गई, लेकिन सड़क संकरी और तीखे मोड होने के कारण करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Badrinath highway Not Open even third day after landslide 500 pilgrims vehicle stuck
बदरीनाथ हाईवे बोल्डर गिरने से बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी रही। नंदप्रयाग के समीप भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में पहाड़ी से लगातार आ रहे मलबे से हाईवे के अभी खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से करवाई गई, लेकिन सड़क संकरी और तीखे मोड होने के कारण करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 500 श्रद्धालु फंसे रहे।
विज्ञापन


पहाड़ी से मलबा आने के कारण 23 अगस्त से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध है। रविवार को भी भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी रहा। दिनभर जेसीबी मशीन यहां जुटी रही, लेकिन शाम तक भी मलबे का निस्तारण नहीं हो पाया। यहां पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे फिलहाल हाईवे के खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे समेत 146 मार्ग बंद

ऐसे में वाहनों की आवाजाही सैकोट सड़क से करवाई जा रही है। लेकिन वाहनों के भारी दबाव के कारण रविवार सुबह 10 बजे यहां भी लंबा जाम लग गया, जो दोपहर तीन बजे तक सुचारु हो पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि वाहनों की आवाजाही के लिए सैकोट सड़क पर वनवे सिस्टम कर लिया गया है। एक-एक घंटे में वाहनों को छोड़ा जा रहा है।



जिले के प्रभारी सचिव भी जाम में फंसे
नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क पर लगे जाम में जिले के प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी भी फंसे रहे। यह सड़क कई जगहों पर संकरी है, जिससे दोनों ओर से वाहनों के आने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे प्रभारी सचिव जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण करने के पश्चात वापस जा रहे थे, लेकिन जाम में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed